राजाखेड़ा की दिहोली थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, पांच माह से चल रहा था फरार

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड की दिहोली थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों के धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मामले में करीब 5 माह से फरार चल रहा था। मामले को लेकर दिहोली थानाधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा,एडिशनल एसपी मनोज शर्मा के निर्देशन और सीओ मनिया राजेश शर्मा के निकटतम सुपरविजन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के दूध फैक्ट्री के पास दिहोली रोड पर एक व्यक्ति पर कट्टे से फायरिंग करने के मामले में आरोपी मुकेश पुत्र अमर सिंह निवासी जैतपुर थाना दिहोली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गत 3 फरवरी को घटना को अंजाम दिया था। तभी से मामले में वह फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को खिल्ली रपट के पास से गिरफ्तार किया है जिससे अब मामले में पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में दिहोली थानाधिकारी परमजीत सिंह के साथ कांस्टेबल जयकुमार, सत्यपाल आदि मौजूद रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा