राजाखेड़ा के गांव धारापुरा में खेत के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई लाठी-भाटा जंग, एक पक्ष से तीन लोग हुए घायल एक को हायर सेंटर किया रेफर

राजाखेड़ा के गांव धारापुरा में खेत के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई लाठी-भाटा जंग, एक पक्ष से तीन लोग हुए घायल एक को हायर सेंटर किया रेफर

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड के गांव धारापुरा में शुक्रवार शाम खेत के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-भाटा जंग का मामला सामने आया है। इस घटना में एक पक्ष से करीब तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनमें से राजाखेड़ा सीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचे गम्भीर रूप से घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर घायल के भतीजे आकाश ने बताया कि खेत के लेकर उसके अन्य परिवारीजनों काफी समय से विवाद चला आ रहा है जिसको लेकर आज शाम दूसरे पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने उसके ताऊ सहित अन्य लोगों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में रामवीर सिंह(55) पुत्र रामचरण, प्रताप सिंह(30) पुत्र बाबूलाल और मुनेश(40) पुत्र लायक सिंह घायल बताए जा रहे हैं जिनमें से राजाखेड़ा सीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचे गंभीर रूप से घायल रामवीर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है वहीं अन्य घायल का उपचार सीएचसी पर जारी है। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!