राजाखेड़ा के मनिया में 67वीं जिला स्तरीय छात्र क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, 650 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

राजाखेड़ा के मनिया में 67वीं जिला स्तरीय छात्र क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, 650 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

राजाखेड़ा-: विधानसभा के मनिया में बुधवार को 67 वीं जिला स्तरीय छात्र क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा रहे। प्रतियोगिता का आयोजन 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक किया जाएगा। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए विधायक रोहित बोहरा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन का माध्यम ना होकर स्वस्थ जीवन के लिए भी बेहद आवश्यक होने के साथ ही सद्भावना एवं भाईचारे को बढ़ाते हैं। इसलिए हमें सदैव खेलों से जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिलेभर से करीब 650 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग-:

शारीरिक शिक्षक अनिल मिश्रा ने बताया कि जिला स्तरीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में जिले भर के करीब सौ से अधिक विद्यालयों के 17 से 19 आयुवर्ग के करीब 650 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, क्रिकेट, शूटिंग, वेटलिफ्टिंग, सेपक टकरा, बुशु इत्यादि खेलों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक रोहित बोहरा के साथ राजाखेड़ा पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार तोमर, खेलकूद प्रतियोगिता प्रभारी विजय शर्मा, शारीरिक शिक्षक अनिल मिश्रा, रवि सिकरवार सहित शिक्षा विभाग के कर्मचारी व खिलाड़ी मौजूद रहे।

खबर राघवेंद्र सिंह के साथ रामकिशन ठाकुर R9 भारत राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!