राजाखेड़ा के हरचरण धाम मंदिर पर श्री रामलला की कथा का हुआ आयोजन।

राजाखेड़ा,धौलपुर

राजाखेड़ा के हरचरण धाम मंदिर पर श्री रामलला की कथा का हुआ आयोजन।

राजाखेड़ा के गांव खनपुरा में आज दिन सोमवार को श्री हरिचरण धाम मंदिर पर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्री रामलला की कथा का आयोजन किया गया है।जिसमें खनपुरा मोड़ से हरिचरण धाम मंदिर तक भव्य कलश शोभा यात्रा का निकली गई।जिस कथा का वाचन व्यास मां ध्यानमूर्ति महाराज के मुखारविंद से भक्ति रस के माध्यम से किया जाएगा।जिस कथा के परिक्षित हरिचरण धाम मंदिर के मुख्य पुजारी रहेंगे। जिस कथा में आज के दिन कलश स्थापना करके मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना कर भगवान राम की पूजा करके आरती की गई उसके बाद कथा का शुभारंभ किया गया रामलला की कथा को सुनते ही वहां एकत्रित लोग मंत्रमुग्ध हो भक्ति में लीन हो गए।रामलला की मधुरिम रामकथा को सुनने के लिए धीरे धीरे लोग वहां रामभक्त पहुंच रहे है।
रिपोर्ट।मनोज राघव के साथ कुश राठौर राजाखेड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!