राजाखेड़ा पंचायत समिति सदस्य सुधा देवी वार्ड नंबर 5 राजाखेड़ा ने जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी को सौपा ज्ञापन

राजाखेड़ा पंचायत समिति सदस्य सुधा देवी वार्ड नंबर 5 राजाखेड़ा ने जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी को सौपा ज्ञापन

 

राजाखेड़ा —-राजाखेड़ा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत देव खेड़ा के पंचायत समिति सदस्य वार्ड नंबर 5 ने तकनीकी सहायक ग्राम पंचायत देव खेड़ा को हटवाने एवं रास्तों को दुरुस्त करने के लिए जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी को ज्ञापन सौंपा है ।पंचायत समिति सदस्य वार्ड नंबर 5 सुधा देवी ने बताया है ।कि तकनीकी सहायक ग्राम पंचायत देवखेड़ा में तकनीकी सहायक नाजनीन खान ने हमारे ग्राम पंचायत देवखेड़ा के के घड़ी जोनाबाद क्षेत्र में बिना निरीक्षण कार्य पास कर दिए हैं जो कि कुछ समय में क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जैसे नाली निर्माण घडी जोनाबाद आदि इसी प्रकार अन्य कार्य क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं।लाखों रुपए की राशि का दुरुपयोग किया गया है एवं गड़ी जौनाबाद पंचायत समिति देव खेड़ा में मुख्य आम रास्ते जो की बहुत ही खराब पड़ा हुआ है घढी जोनाबाद के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है । आमजन को निकलने हेतु रास्ता नहीं है जिसकी शिकायत पूर्व में कई बार की जा चुकी है परंतु स्थानीय प्रशासन द्वारा आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। पूर्व अध्यापक गिर्राज सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत देवखेड़ा के घड़ी जोनाबाद में आम रास्ते पर पानी के भराव से पड़ने वाले नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राएं एवं रहागीरो को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पानी के भराव से मच्छर पनप रहे हैं। बीमारी फैलने का डर सता रहा है कई बीमार व्यक्तियों को ट्रैक्टरों से निकालना पड़ता है । ग्राम पंचायत देवखेड़ा के सहायक तकनीकी को हटवाने एवं दूसरा लगवाने का निवेदन किया गया है है ज्ञापन देने वालों में पंचायत समिति सदस्य देव खेड़ा सुधा देवी गिर्राज सिंह, जयवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह,प्रधुम्न सिंह अवतार सिंह, जयकुमार जयशंकर शर्मा, शिवचरण , सुखलाल,बीरबल जगदीश अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!