राजाखेड़ा पुलिस दिखाई दे रही एक्शन में कर रही ताबड़तोड़ कार्रवाई ।

राजाखेड़ा पुलिस दिखाई दे रही एक्शन में कर रही ताबड़तोड़ कार्रवाई ।

 

एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

धौलपुर जिले की राजाखेड़ा थाना पुलिस ने लोकल एवं स्पेशल एक्ट के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सर्च ऑपरेशन के दौरान 25 हज़ार रुपये के इनामी आरोपी बॉबी खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में करीब चार माह से फरार चल रहा था। मामले को लेकर राजाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर राहुल प्रकाश,एसपी धौलपुर सुमित मेहरड़ा और एडिशनल एसपी मनोज शर्मा के निर्देशन व सीओ मनिया राजेश शर्मा के निकटतम सुपरविजन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना राजाखेड़ा ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बॉबी खान पुत्र शौकीन खान निवासी मांगरोल थाना मनिया हाल बगचोली लोधा थाना मनिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर मनिया थाने पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज है जिसमें वह करीब 4 माह से फरार चल रहा था। फिलहाल गिरफ्तार किए गए आरोपी को पीसी रिमांड पर लिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह के साथ एसआई भीमसिंह थाना सोने का गुर्जर जिला धौलपुर, एएसआई वीरेंद्र सिंह थाना राजाखेड़ा, कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!