राजाखेड़ा पुलिस ने अवैध शराब ले जाते हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

राजाखेड़ा पुलिस ने अवैध शराब ले जाते हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

धौलपुर जिले की राजाखेड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब ले जाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी युवक के पास से अवैध शराब के 141 पव्वा बरामद किए हैं। मामले को लेकर राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि आईजी भरतपुर राहुल प्रकाश और पुलिस अधीक्षक धौलपुर व एडिशनल एसपी के निर्देशन और सीओ मनिया के निकटतम सुपरविज़न में लोकल एवं स्पेशल एक्ट के अंतर्गत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने धौलपुर क्यूआरटी टीम की सूचना पर अवैध शराब ले जाते हुए राजाखेड़ा के वार्ड नंबर एक मढैया निवासी राकेश पुत्र दौजीराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से 86 पव्वा अवैध घुंघरू देशी शराब, 8 pm स्पेशल के 17 पव्वा और फिफ्टी-फिफ्टी ब्लू व्हिस्की के 38 पव्वा बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और अवैध शराब को लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह के साथ एएसआई भंवर सिंह प्रभारी क्यूआरटी टीम, एएसआई हाकिम सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र,चन्द्रपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!