राजाखेड़ा पुलिस ने फायरिंग की घटना के दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक कट्टा 12 बोर किया बरामद गांव सांवलियापुरा की है घटना

राजाखेड़ा पुलिस ने फायरिंग की घटना के दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक कट्टा 12 बोर किया बरामद गांव सांवलियापुरा की है घटना

राजाखेड़ा ——राजाखेड़ा थाना पुलिस ने 17 दिसंबर को उपखंड के गांव सांवलियापुरा में फायरिंग की सनसनीखेज घटना के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध कट्टा 12 बोर बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ में जुटी है। मामले को लेकर राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि आईजी भरतपुर राहुल प्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक धौलपुर सुमित मेहरड़ा, जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा के निर्देशन और सीओ मनिया राजेश शर्मा के निकटतम सुपरविजन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने राजाखेड़ा के गांव सांवलियापुरा में 17 दिसंबर को हुई फायरिंग की घटना के मुख्य दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में रामऔतार पुत्र पंजाब सिंह निवासी मोरोली हाल समलियापुरा थाना राजाखेड़ा और हरेंद्र सिंह पुत्र कृपान सिंह निवासी सांवलियापुरा थाना राजाखेड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के समय से ही फरार चल रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों पर पूर्व से मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

कार्रवाई में ये रहे मौजूद-:

कार्रवाई करने वाली टीम में राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह के साथ एएसआई वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल अरविंद, सूरज आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!