राजाखेड़ा बलात्कार पोक्सो एक्ट एवं भ्रूण हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 20 हजार के इनामी एक पुरुष एवं एक महिला को गिरफ्तार किया है।

राजाखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई। पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के निर्देशन में एवं थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में दिनांक 24 4 2024 को एक तहरीर इस आशय की प्राप्त हुई कि मेरी नाबालिक पुत्री को अभियुक्त दिनेश द्वारा जबरदस्ती पकड़ कर दुष्कर्म किया गया। 8 माह बाद गर्भ ठहर जाने के बाद नाबालिग पुत्री को दवा का बहाना देकर नाबालिग का शमशाबाद ले जाकर गर्भपात करा दिया। उक्त मुकदमा में मुख्य आरोपी दिनेश को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है जो अभी जैसी पर है। दिनांक 7 7 2024 को उक्त मुकदमा में दो माह से वाछित 20-20 हजार के इनामी अभियुक्त केशव महिला गुड़िया को घेराबंदी कर छीतापुरा मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। केशव पुत्र राजवीर सिंह जाति निषाद उम्र 27 साल निवासी मुक्तिपुरा थाना शमशाबाद जिला आगरा एवं महिला गुड़िया पत्नी कुम्हेर जाति निषाद उम्र 35 साल निवासी कटहला थाना शमशाबाद को गिरफ्तार किया गया है। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा