राजाखेड़ा बाजार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा फहराने की अपील।

राजाखेड़ा।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर पालिका एवं तहसील के कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी टिकेंद्र सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।यात्रा की शुरुआत उपखंड कार्यालय परिसर से शुरू की गई ,जहां कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी एवं नायब तहसीलदार टिकेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य बाजार से होकर गुज़री,जिसमें प्रतिभागियों ने राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से माहौल को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। यात्रा में शामिल नगर पालिका एवं तहसील के कर्मचारियों के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी तिरंगे झंडे लहराकर देश के प्रति अपना प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी टिकेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा केवल हमारी पहचान ही नहीं,बल्कि देश की एकता,अखंडता और स्वतंत्रता का प्रतीक है। हर घर तिरंगे का दिया संदेश। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा