राजाखेड़ा में अन्तर्राष्ट्रीय ब्रध्दजन दिवस पर बुजुर्गों को सम्मान। राजाखेड़ा के कुंदकुंद विद्यालय में बुजुर्ग दिवस के दिन शाम को 7:30 बजे भाजपा नेता पवन जैन ने राजाखेड़ा के सर्व समाज के बुजुर्गों का सम्मान माला पहनाकर कर साफा बांधकर किया। पवन जैन ने कहा की बुजुर्गों का आशीर्वाद मेरे साथ है और रहेगा। एडवोकेट रविंद्र सिंह चौहान ने कहा कि बुजुर्ग ही हमारी सबसे बड़ी धरोहर है उनके ही आशीर्वाद से जो कुछ भी है उनका ही आशीर्वाद है राजाखेड़ा में पहली बार बुजुर्गों को सम्मान दिया गया है बुजुर्गों की सलाह के बगैर हमें कोई भी काम नहीं करना चाहिए। बुजुर्गो को बहुत सारे हमसे ज्यादा अनुभव होते हैं।
रिपोर्टर मनोज राघव राजाखेड़ा