राजाखेड़ा में करियर मेले का हुआ आयोजन
पी.एम.श्री रा०उ०मा०वि० राजाखेडा के प्रांगण शासन सचिव शिक्षा श्रीमान् नवीन जैन के विजन के अनुरूप राज्य के प्रत्येक सीनियर विद्यालयों में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर करियर मेले का आयोजन रखा गया ।

स्थानीय विद्यालय परिसर में 12 जनवरी को करियर मेले के का आयोजन कर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को आमंत्रित कर उनका उद्बोधन कराया गया , वही प्रांगण में कृषि क्षेत्र ,कला क्षेत्र , वाणिज्य क्षेत्र , विज्ञान क्षेत्र , सामाजिक प्रतियोगिताओं आदि हेतु अलग अलग स्टाल लगवायी गयी जहाँ विषय विशेषज्ञों विद्यार्थियों की करियर सम्बन्धित समस्याओं का निदान कर करियर के विभिन्न क्षेत्रों में किस प्रकार सफलता प्राप्त की जा सकेगी इस हेतु मार्गदर्शन प्रदान कर पम्पलेटस् , पोस्टर ,कार्ड आदि वितरित कीये गये । इसके बाद प्रश्नोत्तरी , पोस्टर मेकिंग , रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में कार्यवाहक एस.डी.एम श्री टीकेन्र्द जी , सी.बी.ई.ओ ममता गुप्ता ,श्री चरण सिंह पूर्व प्रधानाचार्य योगेन्द्र राणा ,प्रधानाचार्य राजेश , चिकित्सा क्षेत्र से डा० नीरज जैन , प्रशासनिक क्षेत्र से दीपक जैन, कृषि विभाग से योगेन्द्र जी, एस.बी.आई बैंक से नवनीत आदि विशेषज्ञ तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहे। रिपोर्टर मनोज राघव राजाखेड़ा