राजाखेड़ा में लाखों रुपए की कीमत से स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए शौचालय का 54 महीने में एक दिन भी नहीं मिला किसी को शौचालय का लाभ

राजाखेड़ा में लाखों रुपए की कीमत से स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए शौचालय का 54 महीने में एक दिन भी नहीं मिला किसी को शौचालय का लाभ

राजाखेड़ा,, राजाखेड़ा के अंदर राजाखेड़ा शमशाबाद बायपास रोड पर सन 2020 में निवर्तमान

 

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरयू देवी के कार्यकाल में एक सार्वजनिक के शौचालय भूतेश्वर श्मशान घाट के बगल से बनवाया गया था। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन का लाखों रुपया खर्च किया गया ‌जिसमें महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई थी जिस शौचालय का उद्घाटन दिनांक 3/6/2020 को राजाखेड़ा के विधायक के द्वारा किया गया था लेकिन जब से इस शौचालय का उद्घाटन हुआ जिस दिन से आज तक राजाखेड़ा के या रास्ता गीरों को 1 दिन भी शौचालय का लाभ नहीं मिला है जबकि यह शौचालय राजाखेड़ा शमशाबाद वाले मेंन रोड के किनारे बना हुआ है जिसके पास करीबन 50/60 मीटर की दूरी पर प्राइवेट हॉस्पिटल भी है जिसके सामने दो चाय के खोखे बने हुए हैं जो दिन और रात संचालित रहते हैं रात्रि में निकलने वाले दर्जनों वाहन चाय की थड़ियों पर रूकते है जहां यदि किसी को शौचालय जाना हो तो वहां पर सड़क के किनारे कोई भी सुविधा नहीं है क्योंकि आसपास के खेतों में लोगों ने कटीले तारों से खेतों की बंदी बना रखी है साथ ही उसे सार्वजनिक शौचालय के सामने ही एक मौत का गड्ढा बना हुआ है जो की गत सालों से खुला पड़ा है यदि किसी का वाहन उसे गड्ढे में चला जाए तो जनहानी होने में बिल्कुल समय नहीं लगेगा वर्तमान समय में घना कोहरा छा जाए तो दुपहिया वाहन को चौपाइयां बाहन को वह गड्ढा भी दिखाई नहीं देगा कि जब तक वह उसे गड्ढे में नहीं गिर जाए राजाखेड़ा नगर पालिका के द्वारा लाखों रुपए की कीमत से बनवाए गए सार्वजनिक शौचालय का लाभ जनता को साढे चार साल ,,अथवा,,54 महीने में एक दिन भी किसी को सुविधा नहीं मिली जिसमें लाखों रुपए खर्च किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!