राजाखेड़ा में विधुत विभाग की तरफ से बकायेदारो पर की जा रही कार्रवाई

राजाखेड़ा में विधुत विभाग की तरफ से बकायेदारो पर की जा रही कार्रवाई। धौलपुर सहायक अभियंता आर डी मीना के निर्देशन में कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा और उनकी टीम के द्वारा आज विद्युत चोरी को रोकने के लिए प्रयास करते हुए, शेखपुर फीडर से अवैध केबलों को हटवाया और उनको जब्त किया इसके साथ ही जिन उपभोक्ताओं का बिल शून्य आता है उनको चेक किया गया

 

जिन में कई की विद्युत सप्लाई डायरेक्ट पाई गई उनकी मौके पर ही वी. सी .आर. भरी गई।इसके बाद टीम द्वारा रिकवरी में सामौर फीडर से 3 थ्री फेस ट्रांसफार्मर 4.5 की बकाया राशि पर उतारे गए और जलालपुर फीडर से 5 ट्रांसफार्मर ओर कई कनेक्शन के मीटर केबिल करीब 20 लाख की बकाया राशि पर उतारे गए और कनेक्शन को मौके पर ही डी. सी. किया गया ।इसके साथ ही आम जन से अपील की गई कि वो अपना विद्युत बिल समय से जमा करे और जिन उपभोक्ताओं के डी.सी. ओर पी.डी.सी. कनेक्शनों पर विद्युत बिल बकाया चल रहा है उनके लिए विभाग द्वारा एमनेस्टी स्कीम के तहत ब्याज ओर पेनल्टी पर शत प्रतिशत की छूट प्राप्त कर लाभ लेकर बकाया भुगतान कर सकते हैं और आम जन को से अपील की जिन लोगों ने अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं लिया है वो अपना कनेक्शन लेवे नहीं तो आने वाले समय में विभाग द्वारा कठोर कार्यवाही की जाएगी । वहीं कनिष्ठ अभियंता ग्रामीण विशाल जयशवाल और उनकी टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए देवखेड़ा,बाजना और अंबरपुर फीडर पर बकायादारों के विद्युत घरेलू कनेक्शनों को काटा गया तथा अवैध केबलों को उतारा गया। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!