राजाखेड़ा लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने लिया जायजा।

राजाखेड़ा। राजाखेड़ा में नवनिर्मित श्री बाबू महाराज दिव्यांग पार्क का लोकार्पण मंगलवार को किया जाएगा, जिसकी तैयारियों को लेकर भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने सोमवार को पहुँच कर जायजा लिया एवं सबन्धित अधिकारियों से वार्ता कर व्यवस्थाओं के विषय में चर्चा की।
भाजपा नेत्री शर्मा ने बताया कि राजाखेड़ा के चौधरी बाग रोड़ पर सिविल कोर्ट के पीछे बने बाबू महाराज दिव्यांग पार्क का लोकार्पण राजस्थान सरकार में नगरीय विकास विभाग के मंत्री झाबर सिंह खर्रा के मुख्य आतिथ्य में वीसी के माध्यम से किया जाएगा जिसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढम कार्यक्रम का लोकार्पण कर पार्क क्षेत्रवासियों को सुपुर्द करेंगे।
इस दौरान शहर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, नाहिला मंडल अध्यक्ष कुमर सिंह, नाहरसिंह पूर्व सरपंच, मीथल शुक्ला,खुशीलाल निषाद, रामसेवक निषाद, मुकेश बघेल, बंटी सरपंच,दिलीप पाराशर, मिश्रीलाल सरपंच, अशरफी सिंह,गौरीशंकर उपाध्याय,अनूप तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा