राजाखेड़ा विधायक रोहित वोहरा ने अग्नि से मृतक पशु स्थल का किया निरीक्षण

राजाखेड़ा —-राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित वोहरा ने अग्नि हादसा स्थल का निरीक्षण किया। राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने राजाखेड़ा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत जलालपुर के ग्राम उदई का पुरा में हुए हादसा की जानकारी मिलते ही उनके पैतृक गांव में जाकर ली जानकारी ली। पशु बाड़े में आग लगने से 14 पशुधन के मरने का दु:ख जताया है। कुछ परिवारों का बाड़े में रखा अनाज जलकर खाक हो गया । राजाखेड़ा विधायक रोहित वोहरा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही मौके पर ही अधिकारियों से बात करके मुआवजा प्रक्रिया शुरू करने के लिए भी निर्देशित किया। राजाखेड़ा प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार तोमर ने बताया कि राजाखेड़ा विधायक रोहित द्वारा के निर्देशन में पंचायत समिति राजाखेड़ा आपदा प्रबंधक के तहत पीड़ित परिवार को हादसे में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया । घटनास्थल पर राजाखेड़ा विधायक रोहित वोहरा के साथ प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार तोमर, धौलपुर प्रधान प्रतिनिधि नागेश कुशवाहा एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा