राजाखेड़ा – सिलावट मोड़ के पास शराब ठेका के सेल्समैन के साथ दिनदहाड़े सरेआम लाठी डंडों से गंभीर रूप से मारपीट

राजाखेड़ा सिलावट मोड़ के पास शराब ठेका के सेल्समैन के साथ दिनदहाड़े सरेआम लाठी डंडों से गंभीर रूप से मारपीट

 

कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को राजाखेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार। राजाखेड़ा थाना अधिकारी वीर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के निर्देशन सीओ मनिया मनोज कुमार शर्मा के निकटतम सुपरविजन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धर पकड़ अभियान के तहत मुलजिम विजयपाल उर्फ करुआ सोनू सिंह एवं विष्णु को गिरफ्तार किया है। दिनांक 27.4.2024 को कुछ आरोपियों द्वारा सिलावट मोड़ के पास शराब ठेका के सेल्समैन के साथ पूर्व की रंजिश का बदला लेने के उद्देश्य से दिनदहाड़े सरेआम लाठी डंडों से सेल्समेन सोनपाल को गंभीर रूप से घायल किया गया था। जिसमें पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है मुखबिर की सूचना के आधार पर कोर्ट तिराहे के पास बाईपास रोड राजाखेड़ा से दस्तयाब किया गया है। पुलिस टीम वीर सिंह थाना अधिकारी राजाखेड़ा राजेश कुमार एएसआई राजाखेड़ा गीता राम थान सिंह चरण सिंह रिंकू आदि पुलिस टीम उपस्थित रही। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!