राजाखेड़ा सीएचसी पर एक्स-रे मशीन 2 दिन से खराब, एक साल से कमरे में धूल फांक रही सोनोग्राफी मशीन

राजाखेड़ा सीएचसी पर एक्स-रे मशीन 2 दिन से खराब, एक साल से कमरे में धूल फांक रही सोनोग्राफी मशीन

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा स्थित शहीद राघवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 2 दिन से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी होने से लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। एक्स-रे मशीन खराब होने से लोगों को अब धौलपुर सहित सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

खेलते समय 12 वर्षीय बालक निगल गया एक रुपये का सिक्का, एक्स-रे के लिए ले जाना पड़ा धौलपुर-:

 

राजाखेड़ा के नादोली गांव में खेलते समय एक 12 वर्षीय बालक एक रुपये का सिक्का निगल गया। पेट दर्द होने की शिकायत पर परिजन उसे इलाज के लिए राजाखेड़ा सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने एक्स-रे कराने के लिए पर्चे पर लिख दिया लेकिन एक्स-रे मशीन खराब होने से वापस उसे धौलपुर के लिए ले जाना पड़ा।मामले को लेकर गांव नादोली निवासी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कल शनिवार शाम उनका 12 वर्षीय भतीजा खेलते हुए एक रुपए का सिक्का निगल गया था। रविवार सुबह जब उसे पेट में दर्द की शिकायत हुई तो परिजनों ने उसके खाने-पीने के बारे में उससे जानकारी की तो उसने बताया कि कल शाम को खेलते समय एक रुपये का सिक्का उसके पेट में चला गया था।

एक साल से धूल फांक रही सोनोग्राफी मशीन-:

राजाखेड़ा सीएचसी पर ही लोगों को सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने सीएचसी पर मशीन को तो मुहैया करा दिया लेकिन कोई रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं होने से सोनोग्राफी मशीन विगत करीब एक साल से कमरे में बंद पड़ी धूल फांक रही है,ऐसे में लोगों को सोनोग्राफी जांच के लिए या तो जिला चिकित्सालय जाना पड़ता है अथवा सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के चक्कर काटने पड़ते हैं।

इनका कहना है-: एक्स-रे मशीन कल शनिवार को खराब हो गई थी जिसके लिए कंप्लेंट डाल दी है कल सोमवार को एक-रे मशीन सही होने की संभावना है। सोनोग्राफी मशीन के लिए कोई रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से वह करीब एक साल से बंद पड़ी है। डॉ रामनरेश, प्रभारी अधिकारी,सीएचसी राजाखेड़ा। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!