राज्य स्तरीय एकीकृत पुलिस आपातकालीन सेवा डायल-112/100 द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य

प्रेसनोट
दिनाँक : 07-02-2023
स्टेट कोऑर्डिनेटर मध्य प्रदेश भोपाल
लोकेशन – भोपाल
MN- 7999509427

दिनांक 07 फरवरी 2023 को राज्य स्तरीय एकीकृत पुलिस आपातकालीन सेवा डायल-112/100 द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य
(1)
ग्वालियर में डायल-112/100 सेवा की मानवीय पहल, प्रसूता को प्रसव हेतु एफ.आर.व्ही.से छोड़ा अस्पताल
थाना करहिया के मेहगांव से प्रसूता को अस्पताल ले जाने के लिए परिजनो को नहीं मिल रहा था कोई साधन

जिला ग्वालियर के थाना करहिया के अंतर्गत मेहगांव में एक प्रसूता को प्रसव हेतु रात्री के समय अस्पताल ले जाने का साधन नहीं मिल रहा था । महिला को अत्यधिक पीड़ा हो रही थी और चिकित्सा वाहन व्यस्त था । महिला को प्रसव हेतु अस्पताल ले जाने के लिए उसके परिजनों ने पुलिस सहायता हेतु इयकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 06-02-2023 को रात्रि 11:50 बजे दी । सूचना प्राप्ति पर तत्काल ग्वालियर जिले के करहिया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 22 वर्षीय महिला को अस्पताल ले जाने के लिए परिजनो को कोई साधन नहीं मिल रहा था | महिला के पति ने डायल-112/100 सेवा को कॉल कर मदद मांगी थी | डायल-112/100 सेवा द्वारा महिला पूजा पति चन्दन सिंह उम्र 22 साल को परिजनो के साथ शासकीय अस्पताल चीनोर पहुँचाया गया जहाँ महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया । महिला के परिजन द्वारा डायल-112/100 सेवा का आभार व्यक्त किया गया |
(2)
रायसेन के थाना बरेली के अंतर्गत पिपरिया रोड पर एक कार पेड़ से टकराई ,
घटना में घायल हुए व्यक्तियों को डायल-112/100 सेवा ने अस्पताल पहुँचाया
जिला रायसेन के थाना बरेली के अंतर्गत पिपरिया रोड पर एक कार पेड़ से टकरा गयी थी जिसमें पाँच व्यक्ति घायल हो गए थे । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 07-02-2023 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल रायसेन जिले के बरेली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से पाँच व्यक्ति घायल हो गये थे | सभी घायलों को डायल-112/100 सेवा एवं चिकित्सा वाहन द्वारा शासकीय अस्पताल बरेली पहुँचाया |

(3)
शाजापुर में दो बाइक की आपसी टक्कर में घायल हुए तीन लोगों को डायल-112/100 सेवा ने अस्पताल
जिला शाजापुर के थाना कोतवाली के अंतर्गत बरवाल जोड़ पर दो बाइक आपस में टकरा गयी थी जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 07-02-2023 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल शाजापुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि दो बाइक की आपसी टक्कर हो जाने से तीन लोग कृष्णा बाई पति गौरी शंकर चन्द्रवंशी उम्र 55 साल, गौरी शंकर चन्द्रवंशी पिता विजय सिंह उम्र 70 साल निवासी धनोरा जिला आगर मालवा एवं मयंक व्यास पिता लाभ शंकर उम्र 26 साल निवासी भट मोहल्ला जिला शाजापुर घायल हो गये थे । डायल-112/100 सेवा द्वारा घायलो को जिला अस्पताल पहुँचाया गया ।
(4)
शिवपुरी के इंदार में रात्रि में 26 वर्षीय युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112/100 सेवा ने युवक को उपचार हेतु पहुँचाया अस्पताल

जिला शिवपुरी के थाना इंदार के अंतर्गत एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, था । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 06-02-2023 को रात्रि में प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अपने पारिवारिक व निजी कारणो से 26 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था । युवक के ससुर ने डायल-112/100 सेवा को कॉल कर मदद मांगी थी । डायल-112/100 सेवा द्वारा तत्काल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदरवास पहुँचाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!