“राठौर युवा संघर्ष मंच भारत”राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक गोवर्धन-मथुरा में महामंत्री कुश राठौर राजाखेड़ा ने लिया भाग।

 

गोवर्धन | मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह राठौर द्वारा कार्यक्रम की जानकारी दी गई इसके अनुसार गोवर्धन मथुरा में दिनांक24-12-2023 रविवार को सुबह11 बजे से राष्ट्रीय कार्य कारिणी की बैठक में सर्वप्रथम
राष्ट्र वीर दुर्गादास जी राठौर के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का स्वागतम् कर बैठक की शुरुआत की गई, बैठक में राठौर युवा संघर्ष मंच भारत के उद्देश्यों को लेकर युवा शक्ति को संगठित कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन को प्रोत्साहित करना व राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के सहयोग से समस्याओं और उन के समाधान की राह में सहमति से समाधान प्राप्त करना,सामाजिक और आर्थिक समृद्धि के लिए युवाओं से संवाद के साथ सामाजिक शौषण मुक्ति के लिए संगठन को मजबूत करने को लेकर जनभागीदारी से राठौर समाज की राष्ट्रीय पहचान निर्माण के साथ-साथ राठौर समाज की मूलभूत उन्नति, प्रगति, राजनैतिक सफ़लता,राठौर समाज की शिक्षा एवं प्रशासनिक विकास व संघठन संरचना के साथ साथ राठौर समाज के इतिहास संरक्षण की मजबूती के लिए आगामी वर्ष 2024 के लिए रचनात्मक लक्ष्य निर्धारित करने हेतु *राठौर युवा संघर्ष मंच भारत*द्वारा राष्ट्रीय कार्य कारिणी के प्रथम सत्र का समापन किया गया|राष्ट्रीय कार्य कारिणी के द्वितीय चरण की बैठक में सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से 15 सूत्रीय एजेंडा को सहमति प्रदान करते पास किया गया। राष्ट्रीय कार्य कारिणी बैठक में राठौर युवा संघर्ष मंच,भारत के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित हुए मानसिंह राठौर अध्यक्ष गोवर्धन ट्रस्ट,कमल किशोर राठौर कोषाध्यक्ष,धौलपुर जिला महामंत्री कुश राठौर राजाखेड़ा,मानसिंह राठौर महामंत्री,दिनेश राठौर,मोतीराम राठौर,सतीश राठौर,सर्वेश,
रामसेवक राठौर धौलपुर राजस्थान,डाक्टर दाऊदयाल राठौर धौलपुर के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर आगामी योजना को सहमति प्रदान की|
रिपोर्ट।मनोज राघव के साथ कुश राठौर राजाखेड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!