रात के करीप 11:30 बजे 600किलो जावा महुआ के साथ शराब किया नष्ट

अवैध शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

रात के करीप 11:30 बजे 600किलो जावा महुआ के साथ शराब किया नष्ट

 

 

पांडू प्रतिनिधि
अनिल शर्मा

 

झारखण्ड पलामू :- लोकसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ इन दिनों पलामू पुलिस अलर्ट मोड में है. लगातार अवैध शराब बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में मंगलवार की देर रात करीब 11:30 बजे पांडू पुलिस ने थाना प्रभारी कुमार सौरभ के नेतृत्व में अवैध रूप से संचालित शराब भट्टी को छापेमारी करते हुए नष्ट किया है. थाना प्रभारी कुमार सौरभ ने कहा सूचना मिली थी की तिसिबार पंचायत के ग्राम दरुआ में अवैध रूप से शराब बनाई जाती है, जिसे छापेमारी करते हुए लगभग 600 किलो जावा महुआ एंव देसी शराब बनाने के उपकरण को नष्ट किया गया. बताते चले कि इन दोनों पांडू पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!