बलिया न्यूज
रिपोर्टर by – प्रभुनाथ सिंह पत्रकार
आज दिनांक 20/02/
2023 को उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बैरिया थाना अंतर्गत

जिसमें की रात्रि लगभग 12:20 मिनट पर रात्रि गश्त करते हुए रानीगंज ज्योति सिनेमा हॉल के सामने चावल मार्केट में रमजान लेडीज टेलर एवं पिको सेंटर नामक एक दुकान है उसके पास पहुंचे तो उस पर पीआरडी जवान निर्भय कुमार मिश्र एवं होमगार्ड राजकुमार प्रसाद की नजर पड़ी जो कि खुला हुआ था उस में ताला बंद नहीं था फिर इन लोगों ने उसको चेक किया तो दुकानदार केवल फाटक सटाकर बिना ताला बंद किए चला गया था चेक करने के बाद इसकी सूचना बैरिया थाना प्रभारी श्रीमान धर्मवीर सिंह जी को उनके सीयूजी नंबर पर पीआरडी जवान निर्भय कुमार मिश्र के द्वारा दी गई गई फिर उनके निर्देश पर बोर्ड पर लिखे हुए दुकानदार के नंबर पर फोन करके दुकानदार को भी जानकारी दी गई तो दुकानदार ने बताया कि गलती से वह बिना ताला बंद किए काउंटर पर ही ताला और चाबी रख कर घर चला आया है और इतनी रात्रि में आने में असमर्थता जताया गया तो थाना प्रभारी महोदय के निर्देश पर पीआरडी जवान निर्भय कुमार मिश्र एवं होमगार्ड राजकुमार प्रसाद के द्वारा इस दुकान में काउंटर पर रखे हुए इस दुकानदार के दोनों तालो को बंद कर दिया गया और उसकी चाबी बैरिया थाने में ले जाकर मुंशी जी के पास जमा कर दी गई इस प्रकार पीआरडी जवान निर्भय कुमार मिश्र एवं होमगार्ड राजकुमार प्रसाद के द्वारा मुस्तैदी से एवं कर्तव्य निष्ठा से अपनी ड्यूटी करते हुए रात्रि गश्त में इस दुकान की सुरक्षा की गई जिससे कि दुकानदार को लाखों रुपए का नुकसान होने से बच गया और दुकानदार की जमा पूंजी की हिफाजत हुई❗