कोरबा से चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
रामपुर विधानसभा के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा घेराव में शामिल हुए

बरपाली//छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 24 जुलाई को मंडी गेट रायपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी श्री सचिन पायलट के अगुवाई में विधानसभा घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमें प्रदेश भर से हजारों की संख्या में सभी संगठन, मोर्चा, विभाग के कांग्रेस कार्यकर्ता, विधायक, पुर्व मंत्री, पुर्व विधायक, जनप्रतिनिधि विशेष रूप से सम्मिलित हुए ।
विधानसभा रामपुर से विधायक श्री फूलसिंह राठिया के नेतृत्व में विधानसभा रामपुर के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता इस विधानसभा घेराव कार्यक्रम में पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई । श्री फूलसिंह राठिया जी ने बताया कि जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा कि डबल इंजन की सरकार बनी है तब से प्रदेश में कानून ब्यवस्था बदहाल हो चुकी है,राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन हावी है,बलौदाबाजार की घटना,हत्याओ का नया रिकॉर्ड,मॉब लिंचिंग,गोलीबारी,गौतस्करी,
बलवा,चोरी,डकैती,बलात्कार,
यौन हिंसा,छेड़छाड़,चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं में लगातार बढोतरी होना यह दर्शाता है कि प्रदेश कि विष्णु देव साय सरकार पूरी तरह से सरकार चलाने में विफल हो चुकी है,जिसकी घोर निंदा करते हैं ।
इस कार्यक्रम में विधायक श्री फूलसिंह राठिया के साथ विधायक प्रतिनिधि प्रवीण ओगरे, बरपाली ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र चन्दन, विधानसभा अध्यक्ष युवा विभाग शिवम राय, शब्बीर खान, जुनैद खान, रामपुर मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास, जिला मीडिया प्रभारी चित्रलेखा श्रीवास, संतोष देवांगन,संजय आदिले, अमर खांडे,बालेश्वर राठिया, देवेंद्र राठिया, भगवती गोस्वामी, मनबोधि दास, मंदीप शर्मा,आदिल खान, नंद किशोर साहू, राम कुमार चौहान, तुलेश गोस्वामी, संतोष सूर्या,संजू देवांगन, बसंत चौहान, सरपंच रमेश सिदार ,निरंजन श्रीवास,राम निवाश बिंझवार, हरि प्रसाद कुर्रे, मोहम्मद फ़रीद, रामकुमार यादव, बेदी देवांगन, तरूण मांझी, मधुसूदन दास, बबलू माखा, भूषण सूर्यवंशी,फिरत मिरी, मनहरण श्रीवास, ओम प्रकाश कंवर, पंच राम रात्रे, दिलेश्वर यादव, गोपाल कंवर, महेश मैत्री, मया राम टण्डन, गुलशन कोशले, सुभाष बघेल, गोरे लाल भारिया, शुक्रवार सिंह, कांग्रेस सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए ।