रामलला दर्शन हेतु करतला विकासखंड से तीर्थयात्री हुए रवाना

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

रामलला दर्शन हेतु करतला विकासखंड से तीर्थयात्री हुए रवाना

जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष मनोज झा ने दिखाई हरी झंडी

करतला//अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन हेतु करतला विकासखंड से 16 श्रद्धालुओं का एक जत्था बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। इस अवसर पर जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष श्री मनोज झा ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को शुभकामनाओं सहित रवाना किया।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के चेहरों पर रामभक्ति और उत्साह का अनुपम संगम देखने को मिला। तीर्थयात्रियों ने कहा कि अयोध्या धाम जाकर भगवान श्रीरामलला के दर्शन करना उनके जीवन का परम सौभाग्य है।

उपाध्यक्ष श्री मनोज झा ने यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि “भगवान श्रीराम हमारे आदर्श हैं। उनका जीवन मर्यादा, धर्म और आदर्शों का प्रतीक है। अयोध्या धाम की यह यात्रा सभी श्रद्धालुओं के लिए आत्मिक शांति और पुण्य का अवसर है।”

इस मौके पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यात्रियों को तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर विदा किया गया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण व्याप्त रहा।

यात्रियों के सुरक्षित और सुखद यात्रा की कामना करते हुए उपाध्यक्ष श्री झा ने कहा कि “करतला क्षेत्र की आस्था अयोध्या से गहराई से जुड़ी है, और यह यात्रा उस भक्ति भाव का प्रतीक है।”

बताया गया कि तीर्थयात्री दल कुछ दिनों के प्रवास के बाद रामलला के दर्शन कर वापसी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!