पंकज राठौड़ ब्यूरो चीफ बारां 6/08/2024
राशन डीलर विक्रेता संघ ने मांगों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद के नाम भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा
बारां। राशन डीलर विक्रेता संघ ने जिलाध्यक्ष योगेश गौड की अगुवाई में 5/08/2024 को भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व सांसद दुष्यंत सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में 4 सूत्रीय मांगे थी जिसमें राशन विक्रेता को प्रति माह 30,000 रूपए मानदेय निश्चित किया जाए, गेहूं पर 2 प्रतिशत छीजल दी जाए, क्योंकि जो गेहूं आता है उसमें एफसीआई से काफी कम तोल बैठती है। गत 5-6 माह से राशन विक्रेता का केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दिया गया कमीशन प्राप्त नहीं हुआ है। जिलाध्यक्ष गौड ने कहा कि धरना 5वें दिन भी जारी रहा। अभी तक सरकार और प्रशासन द्वारा डीलरों की सुध नहीं ली जा रही है। जबकि एक राशन डीलर की विभागीय आदेश के सदमे के चलते मृत्यु हो चुकी है। अनिश्चितकालीन धरना 7 अगस्त तक चालू रहेगा। इसके बावजूद भी अगर राशन डीलरों की मांगे नहीं मानी गई तो 8 अगस्त से सभी डीलर आमरण अनशन पर बैठेंगे। धरने में पूर्व जिलाध्यक्ष बुद्धिप्रकाश नागर, शहर अध्यक्ष महेंद्र उदयवाल, किशनगंज अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वैष्णव, शाहाबाद अध्यक्ष भवानीशंकर मेहता, राजवीर सिंह, मस्तराम, विजय सहरिया, काशीलाल मेहता, दीपक मेहता, अजीज नामा, नरेंद्र गोठवाल, मलकीत सिंह, रणजीत सिंह, जोधराज नागर, हेमराज सुमन, भवानीशंकर नागर, लेखराज सुमन आदि शामिल रहे। धरने के दौरान 2 अगस्त को डीलर रामेश्वर मीणा की आकस्मिक मृत्यु होने पर आज धरना स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।