राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने किया शोक सभा ||
(आलोक कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, वाराणसी)
वाराणसी:- प्रधान कार्यालय पर शोक सभा राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन कार्यालय सेवापुरी पर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में रखा गया। सेवापुरी ब्लॉक के खरगूपुर व रूपापुर निवासी मृतक अखिलेश मिश्रा, विकास मिश्रा छोटे लाल राजभर, गिरीश शुक्ला, घायल डॉ लक्ष्मण मिश्रा, अमित मिश्रा, राजू सिंह, दुर्गेश सिंह का लखनऊ से आते समय सुल्तानपुर में एक्सीडेंट हो जाने से 4 लोगों का मौके पर मृत्यु हो गया, उस पर आज प्रधान संगठन ने सेवापुरी कार्यालय पर शोक सभा किया।
उपस्थित प्रधान साथीयों ने 2 मिनट का मौन रखा और इश्वर से प्रार्थना किया की मृतक आत्मा को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को सहने की शक्ति दे। क्षेत्र के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मृतक परिवार को सरकार द्वारा 20,00,000 रुपए का सहायता राशि उनके परिवार को दिया जाए10,00,000 रूपया घायल परिवार को उनके पत्नी को या बच्चे को नौकरी दिया जाए।
उपस्थित समस्त प्रधान साथी जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, प्रधानों के साथ मृतक परिवार से जाकर मिले और उनको आश्वासन दिया। ब्लॉक अध्यक्ष नितिन सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, बेचू राम चौहान, ओम प्रकाश वर्मा, गगन सिंह, सोनू सिंह, राजकुमार, सुजीत सिंह, गुंजन सिंह, सुजीत कुमार, जिला सचिव केशव पटेल, हर कुंवर सिंह, रामदुलार सिंह, मंगला प्रसाद बिंद, गणेश पटेल, अजय जायसवाल, रमेश सेठ, ओम प्रकाश यादव, विनोद कुमार, संजय यादव, बच्चा सिह सेवालाल, रामराज पटेल, बनारसी चौहान, अनीश कुमार, श्यामधर पटेल, अनिल सिंह, राजेश यादव, सुरेंद्र मिश्रा, घनश्याम यादव इत्यादि प्रधान साथी उपस्थित रहे।