राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के समर्थन में 06/01/2024 को फ्लोरामेक्स बैंक की धोखाधड़ी के खिलाफ कोरबा तानसेन चौक पर जिले की महिलाओं के आमरण सत्याग्रह प्रारंभ

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के समर्थन में 06/01/2024 को फ्लोरामेक्स बैंक की धोखाधड़ी के खिलाफ कोरबा तानसेन चौक पर जिले की महिलाओं के आमरण सत्याग्रह प्रारंभ

कोरबा//कोरबा जिले ही नहीं तो पूरे छत्तीसगढ़ में निजी बैंकों और चिटफंड कंपनियों द्वारा आए दिन आम जनता के भोलेपन का फायदा उठाकर करोड़ों अरबों रुपयों की धोखाधड़ी के मामले लगातार आ रहे हैं।इस बीच फ्लोरा मैक्स और अन्य कई बैंकों और सत्ता में बैठे मंत्री विधायकों की उपस्थिति में पहले तो लोगों को लालच देकर कार्यक्रमों के उद्घाटन किया जाता है बाद में उनके एजेंटों के माध्यम से धन लूटकर फरार हो जाते है।पिछले लंबे समय से कोरबा में करोड़ों रुपयों की ठगी के प्रकरण प्रशासन के समक्ष रखे गए किन्तु खाना पूर्ति के लिए छुटभैयों को गिरफ्तार किया गया है।इससे जनता को शांति नहीं मिलेगी जब तक उनका लूटा हुआ रुपया उन्हें ब्याज सहित नहीं मिल जाता।दिनांक 06/01/2024 को निजी बैंकों और उनके दलालों द्वारा पीड़ित भारी संख्या में महिलाओं ने तानसेन चौक रामपुर कोरबा में 4 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण सत्याग्रह प्रारंभ कर दिया है।इस आंदोलन को राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत द्वारा मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती ,जिला संयोजक क्रांति कुमार सब एवं कोरबा की कार्यवाहक अध्यक्ष परमेश्वरी सिंह ने आंदोलन स्थल में जाकर समर्थन एवं सहयोग प्रदान किया साथ अपने वक्तव्य में आंदोलन को कामयाब बनाने के लिए भारत संविधान के प्रति निष्ठावान होकर आंदोलन चलाने के लिए प्रेरित किया।आंदोलन में 30 अनशन सत्याग्रही महिलाओं के साथ भूविस्थापित नेता बंदीदास महंत एवं उमा गोपाल भी आमरण अनशन पर बैठे है।चार मांगो में फ्लोरा की व्यापक जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाए,लोन लेने वाली महिलाओं का लोन माफ करवाया जाए। परेशान करने वालों पर कार्यवाही हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!