अतिथि सुप्रसिद्ध कथावाचक श्रद्धेय सुनील कौशल जी ने बताया यह भारत भूमि वह भूमि है जिस पर असंख्य देवताओं ने अवतार लिए यह भारत भूमि वह पुण्य भूमि है जिस भूमि पर 52 शक्ति पीठ विराजमान है यह भारत भूमि वह पुण्य भूमि है जिस भूमि पर अनेकानेक वीरों ने महापुरुषों ने जन्म लिया है इस पुण्य भूमि को पूर्व में कई भागों में विभाजित कर दिया हमें फिर से पुण्य भूमि को अखंड भारत बनाना है कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह डॉ प्रमोद शर्मा ने कहा की ये देश वह देश है जहां मातृ शक्ति को नमन किया जाता है साथ ही बताया कि इस देश को स्वतंत्र कराने के लिए अनेक वीरों ने अपने प्राण न्योछावर किए है । पूर्ण स्वतंत्रता उस दिन मिलेगी जिस दिन अखंड भारत बनेगा ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग के सह विभाग संघचालक रामवीर फौजदार विभाग सह संपर्क प्रमुख देवेंद्र त्यागी सह जिला संघचालक होतम सिकरवार जिला कार्यवाह बृजेश प्रताप सिसोदिया सह जिला कार्यवाह सुधीर एवं अभिषेक फौजदार जिला प्रचार प्रमुख राहुल सिंघल समाज सेवी सुधीर गर्ग एवं अन्य खण्ड एवं मण्डल स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे
संजय सिंह तोमरR9भारत आगरा