प्रकाशनार्थ
“राष्ट्र सेवा फाउंडेशन ने कामगारों का बनवाया ई-श्रम कार्ड”
“ई-श्रम कार्ड से वंचितों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ”
गुरुवार और शुक्रवार को राष्ट्र सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क ई-श्रम कार्ड बनवाने हेतु कैम्प लगाया गया।सेनपुरा मैदान में लगाए कैम्प में सैकड़ो लोगों को ई-श्रम कार्ड की उपयोगिता बताते हुए इससे जोड़ा गया।मनोज कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे असंगठित क्षेत्रों के कामगारों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है।इसके माध्यम से हर व्यक्ति का डाटा सरकार के पोर्टल पर उपलब्ध होगा जिससे भविष्य में योग्यता व पात्रतानुसार उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।ई-श्रम कार्ड के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ लाभार्थी को लाभ मिल सकेगा।जिसमे दुर्घटना बीमा से लेकर के स्वास्थ्य सुविधाएं साथ ही कामगारों को उनके काम के आधार पर बटें विभिन्न श्रेणियों के तहत लाभ प्राप्त होंगे।16-59 वर्ष के बीच का हर वह व्यक्ति जो आयकर जमा नहीं करतें वो इस कार्ड को बनवा सकतें हैं।इसके लिए ऑनलाइन वेबसाइट www.eshram.gov.in पर जाकर आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं।संस्था की अध्यक्षा प्रीति जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण के क्षेत्र में भी राष्ट्र सेवा फाउंडेशन सक्रिय कार्य करेगी।उक्त अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारीगण पंकज कुमार, बृजेश चंद्र अरविंद, पूर्ति यादव, हिमानी भारद्वाज सहित नगर निगम कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा उपस्थित नमामि गंगे राजेश शुक्ला , सरस्वती मिश्रा , मुस्कान साहू, प्रिया सिंह राजपूत , रामप्रकाश जायसवाल , शिवम अग्रहरी , वर्षा जायसवाल , प्ररेणा , आरती जायसवाल , आसुतोष जायसवाल , अनुभव जायसवाल , लोकेश जायसवाल , संगीता जायसवाल, ज्योति जायसवाल, निधि जायसवाल, संगीता सिंह, उर्मिला जायसवाल, सारिका अग्रहरी रेखा चौरसिया ,आदि लोग मौजूद रहे।।
प्रीति रवि जायसवाल अध्यक्ष
राष्ट्र सेवा फाउंडेशन