रूपवास नगरपालिका के मास्टर प्लान का हुआ विमोचन

रूपवास नगरपालिका के मास्टर प्लान का हुआ विमोचन

भरतपुर। रूपवास कस्बे के पंचायत समिति सभागार में नगरपालिका के मास्टर प्लान का विमोचन नगरपालिका अध्यक्ष बबीता हृदयेश खितौलिया की अध्यक्षता व उप नगर नियोजक योगेश कुमार सांटोलिया, मोहनलाल मीणा, अधिशाषी अधिकारी अमित शर्मा, कनिष्ठ अभियंता अरविन्द सिंह की मौजूदगी में किया गया। सोमवार को आयोजित मास्टर प्लान विमोचन के दौरान उप नगर नियोजक सांटोलिया ने कहा कि नगरपालिका के मास्टर प्लान का विमोचन होने के पश्चात नगरपालिका में विकास के पंख लग विकास हो सकेगा। साथ ही औधोगिक इकाइयां खुलने से लोगों को रोजगार मिल सकेगा। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष बबीता हृदयेश खितौलिया ने बताया कि राजस्थान नगर सुधार अधिनियम की अधिसूचना जारी कर 30 दिवस की समयवधि में आपत्ति, सुझाव आमंत्रित करने हेतु रूपवास मास्टर प्लान प्रारूप 2041 का विमोचन किया गया है। इस अवसर पर सहायक नगर नियोजक दिलीप आहूजा, अमीषा कुमार पांडेय, पंकज शर्मा, पार्षद नीरज गौड़, अभिषेक कटारा, हेमो गोयल, नवीन दुबे, हृदयेश खितौलिया, नवनीत डांगुर, महेंद्र गुर्जर, यशु कुलश्रेष्ठ, वीर बहादुर आदि मौजूद थे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!