रेवती थाना क्षेत्र मे चोरों के हौसले बुलंद चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद

बलिया न्यूज

डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर प्रभुनाथ सिंह पत्रकार आर 9 भारत बलिया

बलिया जिले के
रेवती थाना क्षेत्र मे चोरों के हौसले बुलंद चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद।

 

रेवती ( बलिया )
रेवती बाजार स्थित काली मंदिर मे बुधवार दोपहर के समय स्थानीय राजकुमार चौहान कि मोबाइल जेब से निकाल कर भागते हुए की घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गयी। राज कुमार चौहान ने कहा सुबह से अपने काम मे लगा हुआ था।अभी थोड़ा मौका मिला तो काली मंदिर मे आकर जरा आराम कर रहे थे।वहा ठंडी हवा मे नींद आने पर वही मंदिर मे लेट गया। इस बीच एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आकर बैठ जाता है।और मंदिर मे पुजा कर रही महिला के जाने का इन्तजार करता है। महिला के जाने के बाद वह लेट कर राजकुमार के एकदम नजदीक पहुंच जाता है तथा उनका मोबाइल निकाल कर उठ कर चला जाता है जो सीसीटीवी से रिकार्ड हो गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को सीसीटीवी का फ़ुटेज भी दिया गया। पुलिस ने तहरीर लिखने को कहा और भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस पर कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!