रोहतास जिला के बिक्रमगंज , डेहरी , सासाराम अनुमंडल शहर में रामनवमी पर्व के अवसर पर रविवार को भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ शहर के सासाराम रोड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से हुई। जिसमें भगवान श्रीराम के नारों के शोभायात्रा में लोगों की जनसैलाब उमड़ पड़ी थी। जंहा शहर के सभी जगहों से शोभायात्रा में जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा शहर गुंजयमान हो उठा।
वही कोरोना संक्रमण के कारण यह शोभायात्रा दो साल के बाद निकली थी। जिसके कारण लोगों ने और इस बार की शोभायात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर श्रीराम, लक्ष्मण और जानकी की झांकी भी आयोजकों ने बनाई थी, जिसे देखने के लिए गली, मोहल्लों के गेट के अलावे सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए खड़े थे। जुलूस में शामिल लोगों की सुविधा के लिए कई जगह शरबत पानी की भी व्यवस्था की गई थी। दुर्गा पूजा समिति पिछले कई दिनों से इसकी तैयारी कर रही थी। पूरे शहर में जगह जगह भगवा ध्वज हिन्दू नववर्ष की तिथि से ही लगा हुआ था। रथ पर सवार श्रीराम, लक्ष्मण जानकी को देखने और फोटो खींचने की होड़ दिखी। शोभायात्रा को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था किया था। सासाराम रोड में काव नदी पुल से लेकर थाना चौक तक दोनों ओर बांस बल्ला से बैरिकेडिंग की गई थी। इसके अलावे कई अन्य मार्ग व गली मोहल्लों के मुख्य गेट पर भी बांस बल्ले से बैरिकेडिंग की गई थी। शोभायात्रा में पूजा समिति अध्यक्ष रामजी चौधरी, सचिव आनंद कुमार , कोषाध्यक्ष लाल बिहारी चौधरी , रामजी प्रसाद वैश्य , जनार्दन सिंह , भूषण सिंह , पूर्व उपसभापति विकास सिंह उर्फ सरसठ सिंह , पूर्व उपसभापति गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता , पुजारी बब्लू बाबा ,विवेक कुमार , भोलू कुमार , पप्पू , रवि , प्रीतम सहित कई लोग शामिल थे।