लखनपुर पीएनबी शाखा प्रबंधक राहुल गौतम को सौंपा ज्ञापन

लखनपुर – पीएनबी शाखा प्रबंधक राहुल गौतम को सौंपा ज्ञापन

 

उप तहसील मुख्यालय लखनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक मे अतिरिक्त लॉकर्स स्वीकृत कराये जाने की मांग को लेकर समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर के नेतृत्व में खाताधारकों ने बैंक प्रबंधक राहुल गौतम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन द्वारा महेश लखनपुर ने बताया की बैंक के सारे लॉकर्स बुक हैं।जिससे अन्य खाताधारकों को लॉकर्स सुविधा उपलब्ध ना होने से अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड रहा है घर मे रखे स्वर्ण आभूषण व अन्य कीमती सामान के चोरी होने का हमेशा भय बना रहता है। इस पर शाखा प्रबंधक राहुल गौतम ने शीध्र बैंक के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाकर अन्य खाताधारकों की लॉकर्स समस्या समाधान का आश्वासन दिया इस अवसर पर खाताधारक महेश लखनपुर, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, शिवदयाल शर्मा, नंदकिशोर कटारा, दीपक नंबरदार,नवीन कटारा चौहान राजपूत आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर राहुल डागुर शाहपुर लखनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!