✒️ ललितपुर के भू माफिया सेकनताल पक्षी विहार की जमीन को बेचने पर आमादा✒️
ग्रीनलैंड में बिना लेआउट करोड़ों की जमीन बेच डाली सफेदपोश कुख्यात भू माफियाओं ने
*पक्षी विहार व ग्रीनलैंड की जमीन में लेआउट एवं बिना नक्शा पास किया जा रहा है व्यवसायिक प्रयोग *
करोड़ों रुपए से लगाई भारी-भरकम बिल्डिंग जिनकी जांच कराई जाए
भूमि बेचने वाले सेकंन ताल से संबंधित भू माफियाओं की नाम सहित लिस्ट भेजी माननीय मुख्यमंत्री को कार्रवाई की मांग
ललितपुर में उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियां ललितपुर में झांसी रोड नवीन गल्ला मंडी के सामने सेकिन ताल जोकि पक्षी विहार के लिए सुरक्षित रखा गया था उसमें अब भूमाफिया लगातार करोड़ों के प्लाट बेच रहे हैं प्लाटिंग कर जीरो से हीरो बन चुके जिसमें पुराने सफेदपोश सत्ता की आड़ में पक्षी विहार की भूमि एवं हरित पट्टी में भी है जिसमें उक्त भूमि का लेआउट पास नहीं कराया गया है यदि भूमाफिया लेआउट पास कराने डालते तो पक्षी विहार की जमीन होने की वजह से उनका लेआउट पास नहीं हो सकता था इसलिए भू माफियाओं ने कब्जा कर चारों ओर बाउंड्री बनाकर इसमें नगर के विशेष भूमाफिया जो निरंतर भूमि का काम करते हैं वही करोड़ों में प्लॉटिंग कर रहे हैं सरकार को राजस्व का चूना सरकारी जमीन की बिक्री पक्षी विहार की जमीन की बिक्री निरंतर की जा रही है जिसकी निरंतर शिकायतें ललित ज्योति लाइव न्यूज़ के पत्रकार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को की जा रही है जिला प्रशासन भी उक्त मामले से अवगत है फिर भी जिला प्रशासन उस पर रोक लगाने कोई भी कार्यवाही ना करने में समर्थ क्यों नहीं है वही पक्षी विहार की जमीन को कुछ दलाल भूमाफिया मिलकर खत्म कराना चाहते हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री से जनहित में मांग है कि पक्षी विहार की भूमि को पक्षी विहार के लिए ही रखा जाए और इस पर विचरण कर रहे भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए खरीद और बिक्री पर रोक लगाई जाए साथ में प्रदेश सरकार के मुखिया भू माफियाओं पर निरंतर गैंगस्टर की कार्रवाई कर रही है उक्त जमीन से संबंधित भू माफियाओं के नाम गुप्त रूप से प्रदेश सरकार को शिकायती तौर पर भेजे गए हैं साथ में नगर की जनता व्यापारी भाइयों से जनहित में आग्रह है कि उक्त पक्षी विहार की भूमि ना खरीदें यदि खरीदी तो वक्त पर सरकार नक्शा एवं एनओसी नहीं देगा इससे खरीदने वालों का पैसा होगा खराब नगर की जनता होशियार भू माफियाओं के खिलाफ लड़े जंग ।
*ललितपुर से R 9 भारत के लिए रिपोर्टर प्रमोद बबेले की रिपोर्ट ज्योति