ललीता देवी बनी प्रमुख तथा मनोज कुमार निराला बने उप प्रमुख*।
सतगावां से कौशल पाण्डेय की रिपोर्ट
सतगावां:प्रखंड कार्यालय सह अंचल सभागार कक्ष में गुरुवार को प्रतिष्ठित प्रखंड प्रमुख तथा उप प्रमुख पद के चयन को लेकर मतदान कराया गया।निर्वाची पदाधिकारी के रुप में अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार मौजूद थे। सतगावां में पंचायत समिति के 15 सदस्य हैं।सबसे पहले निर्वाचित सभी पंचायत समिति सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ निर्वाची पदाधिकारी मनीष कुमार ने दिलाया।पद और गोपनीयता के शपथ के बाद प्रखंड प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया शुरु किया गया।प्रमुख पद के लिए दो प्रत्याशियों ललीता देवी तथा स्वीटी देवी ने नामांकन फार्म भरा।स्क्रूटनी के बाद मतदान कराया गया।कराए गए मतदान में ललीता देवी को09 मत तथा उनके प्रतिद्वंद्वी स्वीटी देवी को 06 मत प्राप्त हुए ।इस प्रकार निर्वाची पदाधिकारी ने प्रखंड प्रमुख के लिए ललीता देवी को विजेता घोषित कर प्रमाण पत्र दिया।प्रमाण पत्र देने के बाद उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ निर्वाची पदाधिकारी ने दिलाया।ललीता देवी सम्मलडीह पंचायत के क्षेत्र संख्या 06 से पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुई है।प्रमुख पद के चुनाव के बाद उप प्रमुख पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरु किया गया।उप प्रमुख पद के लिए दो प्रत्याशियों मनोज कुमार निराला एवं मधु कुमारी ने नामांकन फार्म भरा। स्क्रूटनी के बाद मतदान कराया गया।मतदान में मनोज कुमार निराला को 09 मत, तथा मधु कुमारी को 06 मत मिला। मतगणना के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने मनोज कुमार निराला को उप प्रमुख पद का विजेता घोषित कर प्रमाण पत्र दिया।बाद में उप प्रमुख को निर्वाची पदाधिकारी ने उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया।प्रमुख तथा उप प्रमुख के चुनाव के मौके पर जिला अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार , प्रखंड विकास पदाधिकारी बैजनाथ उरांव
थाना प्रभारी उत्तम कुमार वैद्य,जे एस एस राजो पासवान, विकास कुमार, यादि मौजूद थे ।निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सभी का आभार एवं धन्यवाद दिया।
ललीता देवी प्रमुख एवं मनोज कुमार निराला उपप्रमुख बनने पर
लोगों को बधाई दी।अपनी प्राथमिकता के बारे में बताते हुए नव निर्वाचित प्रमुख ने प्रखंड का चहुमुखी विकास ,जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खडें सबसे गरीब व्यक्ति तक पहुंचाना तथा प्रखंड के जनता के सुख दुख में हमेशा खड़ा रहना अपनी प्राथमिकता बताई ।विजेता घोषित होने के बाद प्रमुख तथा उप प्रमुख ने विजय जुलूस निकाला जिसमें हजारों समर्थक शामिल थे।सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।समर्थकों ने जमकर अतिशबाजी किया तथा डीजे के धुन पर जमकर थिरके।