लार चौकी के सिपाहियों का एक व्यक्ति के घर भोजन करने का फोटो वायरल

लार,देवरिया।वैसे तो लार पुलिस अपने कार्यो को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है।एक बार फिर लार कस्बा पर तैनात पुलिसकर्मियों का कारनामा शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नगर पंचायत का चुनाव सर पर है।इसको लेकर वर्दी धारी जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी को भूल कर नगर में खूब दावत उड़ा रहे है।लार क़स्बा में एक व्यक्ति के घर चौकी पर तैनात सिपाहियों ने देर रात भोजन किया।किसी ने इसका फोटो शोशल मिडिया पर पोस्ट कर दिया ।सोशल मीडिया पर फ़ोटो देखते ही नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।लोगो ने पुलिस के कार्य के प्रति सवाल उठाने लगे।इसको लेकर पूर्व हियुवा के नेता अरुण सिंह ने पुलिस विभाग को ट्वीट करते हुए लिखा कि चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी वर्दी को कलंकित कर रहे।दिवान राशिद अख्तर व सिपाही मोहम्मद शाकिब कस्बे में शांति दूतों के वहा देर रात तक भोजन कर रहे है।नगर का चुनाव नजदीक है कोई भी मामला बिगड़ता है तो इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए इन पुलिसकर्मियों पर जिम्मेदार कार्यवाई करे।

लार कस्बा चौकी पर भी शाम को जमता है महफ़िल।

सूत्रों की माने तो लार कस्बा चौकी पर ज़्यादे दिनों से तैनात सिपाहियों की यहा के कुछ लोगो से अच्छी साठ गांठ हो गई है।आए दिन शाम होते ही पुलिसकर्मियों के सरकारी आवास में भोजन के साथ जाम झलकता है।अगर इसकी जाँच कराई जाए तो कई पुलिसकर्मियों की कलई खुल जाएगी।अवैध कार्यों में संलिप्त कई लोगो का पर्दाफ़ाश हों जाएगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!