लार/सलेमपुर/देवरिया। शादी मंडप से पुलिस ने पंडित को गिरफ्तार कर लिया।

मंडप में शादी करा रहे पंडित को उठा लाई पुलिस !

बारात में अफ़रा तफ़री,तीन घंटे तक रुकी रही शादी !

R9 भारत
करन यादव रिपोर्टर
लार/सलेमपुर/देवरिया। शादी मंडप से पुलिस ने पंडित को गिरफ्तार कर लिया। इसकी वजह से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे ले रहे थे दूल्हा दुल्हन को तीन घंटे तक बैठना पड़ा। इस दौरान पुलिस और लोगों से झड़प भी हुई। दू
जिले के सुरौली थाना के आज्ञा गांव निवासी दुलार गोड की बेटी की बारात रविवार की रात आई थी। द्वारपूजा के बाद आंगन के मंडप में गांव के पंडित हरदत्त तिवारी शादी करा रहे थे। आधी रात को सुरौली थाने की पुलिस पहुंची और अभी कोई समझ पाता कि मंडप से पुलिस में पंडित को गिरफ्तार कर जीप में बैठा लिया। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन सात फेरे ले रहे थे। पंडित की गिरफ्तारी से शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। झड़प ले दौरान पुलिस ने बताया कि कोर्ट से पंडित के खिलाफ एमबी डब्लू का वारंट है। पंडित की गिरफ्तारी के बाद करीब तीन घंटे तक शादी रुकी रही, दूसरे पंडित के आने पर शादी सम्पन्न हुई। सुरौली एसओ मृत्युंजय सिंह ने बताया कि गांव के कृष्णा सिंह और हरदत्त तिवारी के बीच कभी मारपीट हुई थी। उसी प्रकरण में कोर्ट से वारंट था। इस लिए पंडित को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!