लेनदेन के विवाद में गोली मारकर हत्या करने का एक और आरोपी गिरफ्तार

लेनदेन के विवाद में गोली मारकर हत्या करने का एक और आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर। जिले की लखनपुर थाना पुलिस ने रुपयों के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद में हंतरा के पास एक खेत में सुरेंद्र पुत्र मोहनसिंह निवासी न्यामदपुर (हलैना) की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी मनोज पुत्र निनुआ जाति जाट उम्र 26 साल निवासी नगला मई थाना लखनपुर जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में पुलिस द्वारा आरोपी राधेलाल पुत्र दयाराम जाति कुम्हार उम्र 28 साल निवासी न्यामदपुर थाना हलैना, लक्ष्मणसिहं पुत्र प्रेमसिंह जाति जाट उम्र 26 साल निवासी नगला मई थाना लखनपुर व पुष्पेन्द्र पुत्र गजेन्द्रसिंह जाति जाट उम्र 23 साल निवासी बरसो थाना सेवर जिला भरतपुर को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!