लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर 2 अगस्त

लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर. जिले के बयाना सदर थाना इलाके के गांव चीखरू में करीब ढाई माह पहले 25 हजार रुपए के लेनदेन के विवाद को लेकर हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हरकेश गुर्जर को आज गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि गांव चीखरू में कपूर गुर्जर और राजाराम गुर्जर पक्षों के बीच ट्रांसफॉर्मर खरीदने के लिए दिए गए 25 हजार रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद था। विवाद को लेकर 19 मई को कपूर पक्ष के नामजद लोगों ने राजाराम गुर्जर के पुत्र 18 वर्षिय लोकेश के साथ गंभीर मारपीट कर दी थी। मारपीट में घायल लोकेश की 8 दिन बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सदर थाना एसएचओ बलराम यादव ने बताया कि मामले में दो आरोपी कपूर और शिवकेश को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका हैं।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!