लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय के छात्रों का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का हुआ आयोजन, छात्र, छात्रों ने दिखाया उत्साह

केकड़ी 19 जनवरी / सावर रोड स्थित लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय के विद्यार्थियों का एक दल एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया ।महाविद्यालय कार्यालय प्रभारी दुर्गा लाल कुमावत ने बताया कि इस भ्रमण के तहत केकड़ी जिला मुख्यालय पर स्थित रीको इंडस्ट्रीज एरिया एवं अन्य कई कारखानों का भ्रमण करवाया । महाविद्यालय कार्यालय प्रभारी दुर्गा लाल कुमावत ने बताया कि बस को महाविद्यालय के ,प्राचार्य ने इस एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए बस को रवाना किया।
प्राचार्य डॉ जांगिड़ ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी होती है। उन्होंने बताया कि जब विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर जाते हैं तो वे अपनी आँखों से प्रत्यक्ष रूप में देखकर किसी भी विषयवस्तु का वर्णन करने में सक्षम हो जाते हैं और इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर उक्त शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के विद्यार्थी और व्याख्याता प्रह्लाद कुमावत, अम्बा लाल गुर्जर, मोनिया धाकड़,कुंज बिहारी, ओम प्रकाश शर्मा सही कई कर्मचारीगण मौजूद रहे।
डॉ ज्ञानचंद जांगिड़ ब्यूरो चीफ केकड़ी