लोइंग भाजपा परिवार के निखिलेश गुप्ता के निधन पर दशकर्म में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता गुरुपाल भल्ला

REPORT BY – महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

लोइंग भाजपा परिवार के निखिलेश गुप्ता के निधन पर दशकर्म में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता गुरुपाल भल्ला

रायगढ़:भाजपा वरिष्ठ नेता गुरुपाल सिंह भल्ला आज लोइंग सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता स्व अखिलेश गुप्ता के छोटे भाई निखिलेश गुप्ता के निधन के पश्चात आज उनके निवास जाकर परिजनों को सांत्वना दिया और दश कर्म में शामिल हुए,भाजपा नेता अखिलेश गुप्ता के परिवार में पिछले दो वर्षो से लगातार मौत का सिलसिला जारी है,पिछले वर्ष ही उनके माता पिता और अखिलेश गुप्ता का निधन कोरोना काल में हो गया था,उनका छोटा भाई निखिलेश बिलासपुर में नौकरी में था,और सड़क दुर्घटना में उनका निधन भाजपा परिवार के लिए भी बेहद दुखद है,गुरुपाल भल्ला ने उनके परिजनों को सांत्वना देते कहा की जब भी उनके परिवार को किसी भी प्रकार की मदद हो वे स्वय एवम जिला भाजपा us परिवार के लिए हमेशा खड़ा है,आज शोक संतप्त परिवार से मिलने के लिए उनके साथ भाजपा नेता पवन शर्मा,मनोज प्रधान,जीवन पटेल,लक्ष्मी पटेल,सूर्यकांत त्रिपाठी,जयंत प्रधान भी शामिल रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!