R9 भारत से राजेश कुमार महलका की ब्यूरो रिपोर्ट लातेहार से……
लातेहार..
लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

*******
लातेहार समाहरणालय सभागार एवं अनुमंडल कार्यालय लातेहार के सभागार में निर्वाचन से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर (एएलएमटी )को प्रशिक्षण दिया गया। अनुमंडल कार्यालय लातेहार के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद परवेज एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता उदय कुमार ने पोलिंग पार्टी के कार्यों एवं दायित्व तथा मतदान के दिन पोलिंग बूथ में आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में एलएलएम टी को प्रशिक्षण दिया।
समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी महुआटांड़ बिपिन कुमार दुबे के द्वारा मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के विभिन्न पहलुओं पर ..एएलएमटी..को विस्तार पूर्वक जानकारी
दिया ।
उन्होंने मॉडल कोड आफ कंडक्ट से संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी दिए।
अंचल अधिकारी बालूमाथ तृप्ति विजय कुजूर ने निर्वाचन व्यय के मॉनिटरिंग ,मीडिया, सर्टिफिकेटशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी के कार्य, पेड न्यूज़ इत्यादि के बारे में जानकारी दिए।
लातेहार