लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शांतिपूर्ण मतदान हेतु 24 असामाजिक तत्वों को किया गिरफ्तार

भरतपुर से लखनपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शांतिपूर्ण मतदान हेतु 24 असामाजिक तत्वों को किया गिरफ्तार

 

भरतपुर . लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत पुलिस विभाग द्वारा 12 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान के अन्तर्गत हार्डकोर, हिस्टीमीटर आदतन एवं जघन्य अपराधियों सहित वांछित एवं आर्म्स एक्ट में अभ्यस्त व ईनामी अपराधीयो के साथ ही अन्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ,भरतपुर लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र नदबई अंतर्गत लखनपुर थाना पुलिस द्वारा 24 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। लखनपुर थानाधिकारी जीतेंद्र कुमार चौधरी ने बताया की महानिरीक्षक पुलिस रेंज भरतपुर राहुल प्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक भरतपुर मृदुल कच्छावा के निर्देशन मे लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शांतिपूर्ण मतदान हेतु असमाजिक तत्वों को पकडऩे के लिए धरपकड़ अभियान चला कर 24 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। इस मौके पर थानाधिकारी जीतेंद्र कुमार चौधरी, एएसआई श्रीलाल मीना, एचएम खेमचंद शर्मा, कास्टेबल विजयसिंह, नरेश अजरौंदा,जगमोहन,बिजेंद्र,पवन,धीरज गुर्जर,भीमसिंह आदि मौजूद रहे।।

भरतपुर नदबई से हेमंत दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!