लोकेशन.देवरिया यूपी
देवरिया जनपद घाटी बाजार में एक व्यक्ति सर्राफा की दुकान पर सामान खरीदने आया था, ग्राहक ने सामान देखने के बाद, जब दुकानदार अपनी सामानों को रखने लगे, तब व्यक्ति ने दुकान में से सोने का सामान चुराया था!जिसका तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी थी! सीसीटीवी का फुटेज और तहरीर दोनों लेकर दुकानदार ने भटनी थाने में तहरीर भी दी थी!लेकिन कार्रवाई न होने के कारण दुकानदार ने पूर्व के दिनों में देवरिया एसपी संकल्प शर्मा को भी तहरीर देकर इस घटना से अवगत कराया था।भटनी के हरेन्द्र वर्मा चोरी की घटना के सम्बन्ध में दिन रविवार को नगर पंचायत भटनी व्यापार मंडल के प्रभारी सुमेश वर्मा, स्वर्ण शक्ति सोनार समाज के संरक्षक संदेश वर्मा , अध्यक्ष बृजेश वर्मा, अभिषेक वर्मा, जटाशंकर वर्मा, दीपक वर्मा,सोनू वर्मा, सुमित वर्मा व अधिवक्ता संदीप कुमार वर्मा थानाध्यक्ष भटनी से मिलकर उपरोक्त घटित घटना का शिघ्र पर्दाफाश करने को कहा।