ब्यूरो रिपोर्ट पलामू
वज्रपात से व्यक्ति की मौत शव पत्थलमार जिजोई नदी से बरामद
पाटन (palamu): पलामू जिला के नावा जयपुर थाना क्षेत्र के पत्थर मार जिजोई नदी से गुरुवार को 50वर्षीय रविंद्र साव शव बरामद हुआ है! ग्रामीणों की माने तो वज्रपात से मौत की आशंका जताई जा रही है! वही ग्रामीणों ने बताया कि जयपुर निवासी रविंद्र साव ने बुधवार को शाम में भैंस चराने नदी की ओर गए थे और शाम में तेज गरज के साथ बारिश हुआ और ऐसा जताया जा रहा है कि मृतक रविंद्र साव को वज्रपात की चपेट में आ जाने से नदी में गिर गया और उनकी मौत हो गई, इसके बाद शव पानी में बहकर पत्थलमार तक पहुंच गई, ग्रामीणों ने मृत व्यक्ति के शव को देखकर तुरंत नावा जयपुर थाना पुलिस को सूचीत किया, सूचना प्राप्त होते ही नावा जयपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाइ और शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए mmch मदीनानगर भेज दिया नावा जयपुर थाना पुलिस ने बताया कि मामला को गहनता से जांच की जा रही है बताया जाता है कि मृत व्यक्ति कृषक का काम करते थे और भैंस चराया करते थे, इधर मृत व्यक्ति रविंद्र के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है!