R9.Bharat
वनांचल क्षेत्र पहुँचकर विक्रांत सिंह ने किया चुनाव प्रचार भाजपा के पक्ष में मतदान करने किया अपील

खैरागढ़ – भाजपा विधायक प्रत्यासी विक्रांत सिंह खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के साल्हेवारा मण्डल के अंतर्गत आने वाले ग्राम डुमरिया, दरबानटोला, मोहगांव, मानपुर, लमरा, सिंगारपुर, भदेरा, ठाकुरटोला, गहिराटोला, चुचरुंगपुर, अचानकपुर, मगरकुंड, पैलीमेटा, जंगलपुर, बगदूर व जीराटोला पहुँचकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने हेतु अपील किया साथ ही श्री सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है एवं छत्तीसगढ़ में विगत 5 सालों से जनता को गुमराह करके सत्ता में काबिज कांग्रेस सरकार लोक लुभावने वादा करके सिर्फ धोखा देने का काम किया है छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायतों में विकास कार्य विगत 5 वर्षों से ठप्प पड़ गया है जिसके कारण पंचायत प्रतिनिधियों को मुलभुत आवश्यकताओ की पूर्ति करने में सिर्फ केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा राशि मिल रहा है वही राज्य की कांग्रेस सरकार सिर्फ अपना विकास करने में लगा रहता है कांग्रेस को आड़े हाथों में लेते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ भ्र्ष्टाचार करने वाली पार्टी है जो शराब घोटाला, राशन घोटाला, कोयला घोटाला यहां तक कि गौमाता के चारा पैरा में भी छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार ने घोटाला किया है।अब इस घोटालेबाज कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता आतुर हो चुकी है व छत्तीसगढ़ में विकास कराने के लिए भाजपा सरकार बनाने के लिए जनता का बहुत बढ़िया समर्थन मिल रहा है इस दौरान टी के चंदेल मंडल प्रभारी जिला मंत्री आनंद पटेल मंडल महामंत्री संतन साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज साहू जिला युवा मोर्चा महामंत्री मिनेश जंघेल युवा मोर्चा महामंत्री सुरेश पटेल युवराज पटेल देवलाल साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता मनिकपुरी महामंत्री ईदराणी वर्मा जयप्रकाश मस्करे पंकज मस्करे राधेलाल जंघेल आकाश जायसवाल डेरालाल मस्करे रामस्वरूप यादव दिनेश साहू गया राम साहू बंसी रजक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।