वन विभाग पार्टी पर हमला कर जप्तशुदा ट्रैक्टर ट्रोली नीम की हरी लकडी से भरी हुई को छुडाकर ले जाने के मामले में

राजाखेड़ा> वन विभाग पार्टी पर हमला कर जप्तशुदा ट्रैक्टर ट्रोली नीम की हरी लकडी से भरी हुई को छुडाकर ले जाने के मामले में वाछिंत मुल. योगेन्द्रसिहं, उत्तमसिंह, नाहरसिंह व रामनारायण को किया गिरफ्तार गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान से वक्त घटना जबरदस्ती वन विभाग के कर्मचारियों से छुडाकर ले गये जप्तशुदा ट्रैक्टर ट्रोली मय नीम की हरी लकडी से भरी हुई को बरामद किया गया।

थाना अधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि 30-05-2025 को अमर तिवारी हाल नाका प्रभारी राजाखेडा ने रिपोर्ट दी कि आज समय लगभग 6-30 पीएम पर हम सभी वन विभाग स्टाफ के द्वारा सिलावट रोड नर्सरी के पास नीम की हरी लकडी (गोला लकडी) से भरे हुए ट्रैक्टर मय ट्रोली स्वराज टैक्टर रंग नीला एवं सफेद जिसके बम्पर पर प्रशान्त ट्रॅक्टर्स आगरा रोड पिनाहट मोबाइल नम्बर 9012306001, 8057464743 लिखा हुआ था जिसको सामने से आता हुआ देख वन विभाग स्टाफ राजाखेडा द्वारा रुकवाकर अवैध लकडी परिवहन में टैक्टर मय ट्रोली को जप्त किया गया एवं ट्रैक्टर पर बैठे हुए दो बन अपराधियों से दो वीवो के मोबाइल जप्त किये गए तभी उक्त घटनास्थल पर तीन मोटर साइकिलो से अज्ञात लोग लाठी डण्डों के साथ आकर वन विभाग स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करते हुये जबरन जप्त शुदा हरी नीम की गोला लकडियो से भरे हुए भय ट्रैक्टर ट्रोली को वन अपराधी राजकाज में बाधा डालते हुए लाठी. डण्डों को लहराते हुए जबरन गांव कशियापुरा की ओर भगा ले गये। घटना के सम्बन्ध में थाना हाजा पर प्रकरण धारा 121 (1), 132, 189 (2), 309 (4) बीएनएस व 41,42 फोरेस्ट एक्ट में पंजीबद्ध कर अनुसन्धान किया प्रकरण हाजा में मुलजिम 1- योगेन्द्रसिंह पुत्र शान् तिप्रसाद उम्र 27 साल 2- उत्तमसिंह पुत्र कालीचरन उम्र 37 साल 3 नाहरसिंह पुत्र शान्तिप्रसाद उम्र 36 साल जातिगण निषाद निवासीगण कसियापुरा थाना राजाखेडा व 4- रामनारायण पुत्र हरीसिंह उम्र 44 साल जात निषाद निवासी तेजसिंह का पुरा थाना राजाखेडा जिला धौलपुर को गिर. किया गया है। मुलजिमान से वक्त घटना छुडाया स्वराज ट्रैक्टर ट्रोली मय नीम की हरी लकडी से भरे हुये को बरामद किया गया एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर साईकिल को भी बरामद किया गया राजाखेड़ा । संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!