बगहा: पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर में दोपहर डेढ़ बजे से बिहार कैबिनेट की बैठक शुरू होने वाली है. इस बैठक को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम (Security Arrangements For Cabinet Meeting) किए गए हैं. जिले के हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल लगाए गए हैं. सड़क से कटने वाले हर रास्ते पर बैरियर लगाया गया है
जिले में हो रही नीतीश कैबिनेट की बैठक में आज बिहार की पूरी सरकार पश्चिम चंपारण जिले में रहेगी. जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारियों के साथ-साथ सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गये हैं. सुबह में ही जिले के डीएम, डीआईजी, एसपी समेत सभी बड़े अधिकारी वाल्मीकिनगर के लिए निकल चुके हैं. पश्चिमी चंपारण छावनी में तब्दील हो चुका है, ताकि कोई चूक ना हो सके.
बता दें कि पश्चिमी चंपारण जिले में दूसरी बार बिहार कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. पहली बार राजद सरकार में जब मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव थे, तब कैबिनेट की बैठक हुई थी और अब दूसरी बार नीतीश सरकार में वाल्मीकि नगर में कैबिनेट बैठक हो रही है. ऐसे में हर एक नेता का खुद बेतिया डीएम कुंदन कुमार स्वागत कर रहे हैं. पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. संभावना जताई जा रही हैं कि इस बैठक में पश्चिमी चंपारण जिले को बड़ी सौगात भी मिल सकती है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, वन विभाग के गेस्ट हाउसों समेत सभी प्राइवेट होटलों में 20 से 22 दिसंबर तक की सारी बुकिंग को रद्द कर दिया गया है. वहीं, कैबिनेट बैठक की वजह से पर्यटकों के लिए इन तीन दिनों तक किसी प्रकार की सुविधा वन महकमा उपलब्ध नहीं कराएगा.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आकाश मार्ग से 11 बजे SSB Camp बगहा पहुंचे और JDU कार्य कर्ताओ से मिले फिर सड़क मार्ग से बैठक के लिए वाल्मीकिनगर नगर को रवाना हुए।