वाल्मीकि समाज के युवाओ द्वारा कार्यक्रम आयोजित

राजाखेड़ा नगरपालिका परिसर में रामायण रचियता महर्षि वाल्मीकि की जयंती के उपलक्ष्य मे वाल्मीकि समाज के युवाओ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,

 

महर्षि वाल्मीकि के द्वारा किए गए महान कार्यो को याद करते हुए माला अर्पण और मिठाई बाटी, जिसमें पार्षद लोकेन्द्र सिंह चौहान द्वारा महर्षि वाल्मीकि के द्वारा किए गए कार्यों का वर्णन किया उन्होंने कहा कि ये हमारे महापुरुषों मे से एक है जिन्होंने भगवान राम के लिए रामायण चरित मानस को लिखा जो मनुष्य के आम जीवन के लिए अति आवश्यक है, क्योंकि वाल्मीकि ने जो भगवान राम के पद चिन्हों पर चलने के लिए हमको प्रेरित किया है वो हमारे लिए आवश्यक है, पार्षद ने कहा कि हमे समाज से व्याप्त कुरीतियों को मिटाना है तो वाल्मीकि के पथ चिन्हों पर चलना आवश्यक है और वो हमारे जीवन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, वो हमारे लिए किसी भगवान से कम नहीं है, पार्षद दिनेश सिगौरिया ने भी समाज मे व्याप्त बुराइयों को मिटाने के लिए महर्षि वाल्मीकि जी के द्वारा किए गए कार्यों का वर्णन किया और सर्व समाज को उनकी जंयती मनाने के लिए आग्रह किया,इस कार्यक्रम मे पार्षद लोकेन्द्र सिंह चौहान, पार्षद दिनेश, मोनू कुमार, अजय कुमार, विवेक गोतम, छोटू, शनि वाल्मीकि, पवन, राजवीर खरे उपस्थित रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!