विकसित भारत संकल्प यात्रा में योजनाओं की दी जानकारी

विकसित भारत संकल्प यात्रा में योजनाओं की दी जानकारी

 

राजाखेड़ा। विकसित भारत संकल्प यात्रा में बुधवार को राजाखेड़ा पँचायत समिति की ग्राम पंचायत बाजना व बसई घीयाराम में योजनाओं की जानकारी दी गई।
जहाँ भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा के साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम देवीसिंह, विकास अधिकारी मनीष तोमर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाई गई योजनाओं के साथ- साथ वर्तमान में चलाई जा योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए रथ यात्रा भी निकाली गई।
यात्रा के तहत पँचायत स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ सभी विभागों के कर्मचारी भी मौजूद रहे जिन्होंने आमजन की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से लोगों की समस्याओं को सुना और उनका तुरन्त निराकरण किया गया।
भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि अब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है कई महत्वपूर्ण योजनाओं को भाजपा लेकर आई है जो कि गरीब कल्याण के हित की योजनाएं हैं।
शर्मा ने कहा कि यात्रा कार्यक्रम लगातार राजाखेड़ा में जारी रहेगा जिसका लाभ प्रत्येक आमजन अवश्य ले और सरकार की योजनाओं का लाभ लें।
एसडीएम देवीसिंह ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी आमजन की सेवा के लिए शिविर में मौजूद रहेंगे किसी भी व्यक्ति की कोई जनसमस्या होगी उसका मौके पर निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम में बसई घीयाराम सरपंच ऋषिकेश सिंह, शिवशंकर परिहार कुंवर सिंह मण्डल अध्यक्ष बाजना सरपंच एवं बाजना पंचायत के गणमान्य लोग महिला सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मंच का संचालन स्वच्छता प्रभारी प्रमोद कुमार शर्मा ने किया। रिपोर्ट मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!